कोरोना माहामारी के कारण इस बार बिना दर्शकों के आयोजित होगा टोक्यो ओलंपिक

जापान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते ओलंपिक खेलों Tokyo Olympics का आयोजन इस वर्ष बिना दर्शकों के कराए जाने का फैसला लिया गया है। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से आयोजित होने जा रहे ओलंपिक खेलों को अब बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। बीते गुरुवार को आयोजकों ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए यह तय किया कि ओलंपिक में दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह निर्णय जापान की सरकार, ओलंपिक खेलों के आयोजकों, ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतिनिधियों के बीच हुई एक अहम बैठक के बाद लिया गया।

कोरोना के चलते जापान में लगाया गया है आपातकाल

कोरोना की नई लहर को देखते हुए जापान में आपातकाल लगाया गया है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से जापान में लगा यह चौथा आपातकाल है। जापान के ओलंपिक मंत्री ने गुरुवार को इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि यहां पर आपातकाल लगाए जाने की वजह से टोक्यो में जिन स्थानों पर ओलंपिक गेम्स के मुकाबलों का आयोजन किया जाना है, उन सभी जगहों पर दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी। इन खेलों का आयोजन पूरी तरह से आपातकाल के नियमों के मुताबिक होगा।

टोक्यो ओलंपिक खेल वर्ष 2020 में 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले साल तक आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद मार्च 2020 में इन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित कराने का फैसला लिया गया।

विश्व के 11,000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए पूरी दुनिया भर से लगभग 11,000 खिलाड़ी टोक्यो पहुंचेंगे, साथ ही इन खिलाड़ियों के साथ में सहायक स्टाफ के सदस्य भी होंगे। ऐसे में खेल समिति की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पर्याप्त पालन किया जायेगा।

 


More Related Posts

Scroll to Top