अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य तथा डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से एडवर्ड स्नोडेन और जूलियन असांजे को क्षमा करने की अपील की|
तुलसी गबार्ड ने दोनों को क्षमा करने के अपने पुराने अपील को दोहराते हुआ कहा की दोनों व्हिसलब्लोअर को "सत्ता में बैठे लोगों के धोखे और आपराधिकता" को उजागर करने के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
हवाई कांग्रेस की सदस्य ने ट्वीट किया, "@realDonaldTrump जब आप लोगों को क्षमा प्रदान कर रहे हैं, कृपया उन लोगों को क्षमा करने पर विचार करें, जिन्होंने महान व्यक्तिगत बलिदान की कीमत पर, धोखे और आपराधिकता को उजागर किया था।"
.@realDonaldTrump Since you're giving pardons to people, please consider pardoning those who, at great personal sacrifice, exposed the deception and criminality of those in the deep state. https://t.co/aeXklUsNSd
— Tulsi Gabbard ???? (@TulsiGabbard) November 26, 2020