देव दीपावली की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी काशी के घाट सजकर तैयार हो चारो तरफ मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहे है|
इस अवसर पर ट्विट करते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देव दीपावली की पूर्व संध्या पर हम सभी की धर्मनगरी काशी में घाटों की मनोहारी छटा...यह आप सभी का नया उत्तर प्रदेश है...
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर हम सभी की धर्मनगरी काशी में घाटों की मनोहारी छटा...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 29, 2020
यह आप सभी का नया उत्तर प्रदेश है... pic.twitter.com/UHaaXPWsA7
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने भी काशी के घाटो के कुछ फोटो ट्विट किए|
!! काशी !! pic.twitter.com/gPbfsvL12X
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) November 29, 2020
सोमवार को देव दीपावली के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदिये क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे त्तथा विकास कार्यो का जायजा लेंगे| काशी विश्वनाथ मंदिर एवं सारनाथ में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेने के अलावा वाराणसी – प्रयागराज हाईवे का उद्घाटन भी करेंगे| प्रधानमंत्री गंगा आरती में भी शामिल होंगे|
कल देव दीपावली के पावन अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के बीच रहने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा और सारनाथ जाने का मौका मिलेगा, साथ ही वाराणसी-प्रयागराज के बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन करूंगा। https://t.co/QMKFuE4JFG
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2020