भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,470 नए मामलें, तीन महीने में सबसे कम

भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। तीन महीने में पहली बार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या 36,500 (36,470) से नीचे आ गई है। 18 जुलाई को कोविड के कुल 34,884 नए मामले दर्ज किए गए थे।

प्रतिदिन बड़ी संख्‍या में कोविड (कोरोना) के मरीजों के ठीक होने से जहां एक ओर इस बीमारी से मरने वालों की संख्‍या लगातार घट रही है वहीं सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है।

कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक और बड़ी उपलब्धि यह रही है कि 11 सप्‍ताह में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 6.25 लाख रह गई है। इस समय देश में कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्‍या महज 7.88 प्रतिशत अर्थात 6,25,857 है।

देश में इस समय कोविड के कुल सक्रिय मामलों में से 35 प्रतिशत 18 जिलों में हैं।

कोविड रोगियों के तेजी से ठीक होने के कारण सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट आई है। कोविड से ठीक होने वाले की संख्‍या आज 72 लाख से अधिक (72,01,070) हो गई। सं‍क्रमितों और ठीक होने वालों की संख्‍या के बीच का अंतर 65,75,213 हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान स्‍वस्‍थ हुए 63,842 मरीजों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 90.62 प्रतिशत हो गई है।

कोविड से ठीक होने वालों के 78 प्रतिशत नए मामले 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्‍ट्र इस मामले में पहले स्‍थान पर है जहां 9000 से अधिक लोग एक दिन में ठीक हुए हैं। इसके बाद कर्नाटक का स्‍थान है जहां एक दिन में 8000 से अधिक लोग कोविड से स्‍वस्‍थ हुए हैं।

कोविड के नए पुष्‍ट मामलों में से 76 प्रतिशत 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्‍यादा 4000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में 3000 से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं।


More Related Posts

Scroll to Top