सम्मिलित भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2020 के परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 17 एवं 18 अक्‍तूबर, 2020 को आयोजित सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2020 के लिखित के परिणाम घोषित कर दिया है| सफल उमिद्वारो अपना अनुक्रमांक सूची में देख सकते है| इन अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्‍त कर ली है।

इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी इनके हर प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, शारीरिक अक्षमता आदि के अपने दावे के समर्थन में व्यक्तित्व परीक्षण के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उन्हें अपने उक्‍त प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी जाती है। 

परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत आवेदन प्रपत्र (डीएएफ) को भरना होगा और प्रमाण-पत्रों की स्‍कैन की गई प्रतियों सहित उसे ऑनलाइन जमा करनी होगी। विस्तृत आवेदन प्रपत्र (डीएएफ) आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 14-12-2020 से दिनांक 24-12-2020, शाम 6.00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। डीएएफ को भरने और उसे आयोग में ऑनलाइन जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण अनुदेश भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन प्रपत्र भरने से पहले वेबसाइट के संगत पृष्‍ठ पर अपने को रजिस्टर करना होगा। इसके अतिरिक्‍त, अर्हक उम्मीदवारों को दिनांक 25.09.2019 के भारत के राजपत्र में प्रकाशित सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2020 की नियमावली का अवलोकन भी कर लेनी चाहिए।

उम्‍मीदवार, साक्षात्‍कार के समय प्रस्‍तुत किए जाने वाले प्रमाण-पत्रों के संदर्भ में सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2020 की नियमावली के साथ-साथ वेबसाइट पर उपलब्‍ध विस्‍तृत आवेदन प्रपत्र भरने से संबंधित अनुदेशों को ध्‍यानपूर्वक पढ़ लें। उम्‍मीदवार अपनी आयु, जन्‍म तिथि, शैक्षिक योग्‍यता, जाति (अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व.), ईडब्‍ल्‍यूएस तथा शारीरिक विकलांगता की स्‍थिति के समर्थन में पर्याप्‍त प्रमाण प्रस्‍तुत नहीं कर पाने के लिए स्‍वयं उत्‍तरदायी होगा। अर्हक उम्‍मीदवार साक्षात्‍कार/व्‍यक्तित्‍व परीक्षण के समय, सत्‍यापन के लिए, अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाएं।

व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्‍त उम्मीदवारों के साक्षात्कार का अनुक्रमांक-वार कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर यथासमय उपलब्ध करा दिया जाएगा। तथापि, साक्षात्कार की वास्‍तविक तारीख की सूचना उम्मीदवारों को प्रदान कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग ने उम्‍मीदवारों को अपना ई-मेल देखते रहने की भी सलाह दी है ।

उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण हेतु सूचित की गई तारीख और समय में परिवर्तन करने संबंधी अनुरोध पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अर्हता प्राप्‍त नहीं की है उनके अंक-पत्रक, अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के अंदर (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) आयोग की वेबसाइट पर प्रस्तुत कर दिए जाएंगे और ये अंक पत्रक वेबसाइट पर 60 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक और जन्म की तारीख अंकित करने के बाद अंक-पत्रक प्राप्‍त कर सकते हैं। तथापि, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उम्मीदवारों को अंक-पत्रकों की मुद्रित प्रतियां, उम्मीदवारों से, डाक-टिकट लगे तथा स्व-पता लिखे लिफाफे सहित उनके द्वारा विशेष अनुरोध प्राप्‍त होने पर ही भेजी जाएंगी। अंक-पत्रकों की मुद्रित प्रतियां प्राप्‍त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऐसा अनुरोध आयोग की वेबसाइट पर अंक-पत्रकों के प्रदर्शित किए जाने के तीस दिन के अंदर करना चाहिए, इसके बाद ऐसे किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

 संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्‍टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. (011)-23385271/23381125/23098543 पर कार्य दिवसों में प्रात: 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्‍त कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

 


More Related Posts

Scroll to Top