15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय नंबर से पहले ‘0’ लगाना होगा

अब 15 जनवरी, 2021 से लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करते समय नंबर से पहले ‘0’ लगाना होगा| सरकार ने यह बदलाव ट्राई की सिफ़रिशों पर लिया है|

फिक्स्ड (लैंडलाइन) लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफ़रिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर कर उसे क्रियान्वित करने का फैसला किया है|

इसके तहत अब सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले ‘0’ लगाना अनिवार्य होगा।

लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसके लिए उपयुक्त घोषणा की जाएगी। यह घोषणा जब कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना ‘0’ लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी।

सभी लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं को ‘0’ डायल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इन उपायों के चलते लगभग 253.9 करोड़ संख्या शृंखला बनाई जा सकेगी। इससे भविष्य में अधिक संख्या में नए नंबरों की मांग पूरी की जा सकेगी।

नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित होने पर आने वाले समय में नए नंबर जुड़ने से मोबाइल उपभोक्ताओं को व्यापक रूप में लाभ होगा।

इस नए बदलाव के लिए यह ध्यान रखा गया है कि उपयोगकर्ताओं को किसी तरह की समस्या ना हो और नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित किया जा सके।

 


More Related Posts

Scroll to Top