सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का किया फैसला

केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को भी शामिल करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इस संबंध में फैसला लिया है।

जनगणना संघ का विषय

इस संबंध में आज बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना संघ का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों ने जाति सर्वेक्षण अच्छे तरीके से किया है, जबकि कुछ ने राजनीतिक कारणों से ऐसा किया है।

 


More Related Posts

Scroll to Top