सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए कंपनी का निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही विभिन्न मामलों में ट्विटर खातों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट भी सामने रखी गयी है। कंपनी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी है।
हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि कंपनी नए आईटी नियमों के तहत रेजीडेंस ग्रीवेंस ऑफिसर की नियुक्ति प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि नए आईटी नियमों के पालन न करने के चलते ट्विटर को भारत मे मिला मध्यस्थ का दर्जा खत्म हो गया था।