यूक्रेन-रूस युद्ध के दसवें दिन रूस मानवीय आधार पर नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। इससे युद्ध क्षेत्र में फंसे आम नागरिकों सुरक्षित निकासी में सहायता मिलेगी। रूस की तरफ से इसका एलान कर दिया गया है।
Russia declares ceasefire in Ukraine from 06:00 GMT (Greenwich Mean Time Zone) to open humanitarian corridors for civilians, reports Russia's media outlet Sputnik
— ANI (@ANI) March 5, 2022
Russian state media say Russia's military will observe a ceasefire in two areas of Ukraine so civilians can evacuate, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2022
रूस का कहना है कि वह मानवीय आधार पर वहां फंसे लोगों को निकालने में मदद करेगा। ये सीजफायर आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। यूक्रेन की पोर्ट सिटी मारीपोल से 11 बजे से लोगों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। यहां पर करीब साढ़े चार लाख लोग हैं। वहीं वोल्नोवाखा में करीब 21 हजार लोग हैं। हमले के बाद इन दोनों शहरों में पानी और बिजली की काफी किल्लत हो गई है। यूक्रेन में तापमान बेहद कम है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।